छत्तीसगढ़ की खबरे
रायपुर में 15 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है।

Weather Update: रायपुर में 15 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। बस्तर में 10 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आर.के. बैस 2-4 दिन में तापमान में गिरावट आ जाएगी। प्रदेश में आज से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। Weather Update मौसम विभाग का अनुमान है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।
द्राेणिका की वजह से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।