कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

रायपुर : राजधानी में प्री मानसून की बौछारें पड़ सकती हैं. तपती गर्मी के बीच मानसून से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। मानसून पूर्व की गतिविधियां शुक्रवार से प्रदेश में शुरू होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. जगदलपुर में आज से प्री मानसून बारिश हो सकती है. वहीं राजधानी रायपुर में मानसून की वर्षा शनिवार रविवार होने की संभावना है. यदि परिस्थितियां सामान्य रही तो मानसून आगमन के लिए तय की गई तिथि के अनुसार जगदलपुर में मानसून 13 जून तक पहुंच सकता है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूर्व पश्चिम द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से मानिकपुर तक 9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है , एक अन्य धोनी का पश्चिम बंगाल के एक महान हिमालय क्षेत्र से अंदरूनी उड़ीसा तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक है।
कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
अगले 24 घंटों के दौरान, देश के उत्तर पूर्वी हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।