Hamar Chhattisgarh
BJP प्रभारी डी पुरंदेश्वरी,सह प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे

रायपुर। BJP प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच गई हैं। डी पुरंदेश्वरी के साथ सह प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंचे हैं।
BJP प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ के 2 दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची हैं। पुरंदेश्वरी BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
रायपुर पहुंचने पर भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से ये बैठक आयोजित की गई है, जो भी विवाद है उस पर हमारी पार्टी के अंदर चर्चा होगी, संगठन मंत्री से चर्चा होगी, जिलों में जो कार्य सौपें गए थे उसकी समीक्षा की जाएगी।
Live Share Market