एक मच्छर कितने समय तक जीवित रहता है? जवाब जानकर हैरान रह जायेंगे आप!

Prakash Gupta
2 Min Read

मच्छरों का जीवन: इस दुनिया में कई तरह के कीड़े-मकौड़े और जानवर हैं और सभी का जीवन काल अलग-अलग होता है। ऐसे ही आज हम एक ऐसे जीव के बारे में बात करने जा रहे हैं जो आम तौर पर हर मौसम में पाया जाता है और इससे लोग काफी परेशान भी रहते हैं।

यह कोई और नहीं बल्कि एक मच्छर है जिससे हर कोई परेशान है। मच्छर कई बीमारियाँ भी फैलाते हैं। गर्मी हो या बरसात मच्छर हर मौसम में परेशान करते हैं।

हालाँकि इस दुनिया में मच्छरों की भी कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में मच्छरों की 3500 से ज्यादा प्रजातियां हैं। लेकिन आज हम आपको मच्छरों के बारे में जो जानकारी देने जा रहे हैं वो शायद किसी को नहीं पता होगी।

क्या आप जानते हैं कि एक मच्छर कितने समय तक जीवित रह सकता है? और शायद आपके पास कोई जवाब नहीं होगा. अगर आप नहीं जानते कि मच्छर कितने समय तक जीवित रह सकता है तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नर मच्छर का जीवनकाल लगभग 6 दिन का होता है. जबकि मादा मच्छर का जीवन काल 6 से 8 सप्ताह का होता है। इसके अलावा मच्छरों के जीवित रहने की अवधि उनकी प्रजाति पर भी निर्भर करती है।

आपको बता दें कि मादा मच्छर का जीवन नर मच्छर की तुलना में अधिक लंबा होता है। कई मच्छर ऐसे भी होते हैं जो 500 से ज्यादा अंडे देते हैं। मच्छर जनित कई बीमारियाँ हैं जो जानलेवा हो सकती हैं। बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियाँ फैलती हैं। डेंगू चिकनगुनिया और एन्सेफलाइटिस जैसी कई बीमारियाँ मच्छरों के कारण होती हैं।

Share This Article