14545 पर लगाया फोन, दो घंटे में जन्म प्रमाण पत्र लेकर मितान पहुंचे घर , CM ने कहा “मितान रुकेगा नहीं…”


रायपुर : मुख्यमंत्री मितान योजना से नागरिकों को घर बैठे नागरिक सेवाएं मिलनी लगी है। इस योजना के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों पर बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर जिले की महामाया विहार निवासी अनुराधा उपाध्याय और अदविक उपाध्याय को जन्म प्रमाण पत्र टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने के दो घंटे के भीतर ही घर पर प्राप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 01 मई को मुख्यमंत्री मितान योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया था।
मुख्यमंत्री मितान योजना से नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बिलासपुर जिले की माहामाया निवासी अनुराधा उपाध्याय और अदविक उपाध्याय ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया। कॉल करने के कुछ ही देर में मितान उनके घर पहुंचा और उसने आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। उसके बाद मितान दो घंटे के भीतर ही जन्म प्रमाण लेकर उनके घर पहुंचा।
दोनों ने मुख्यमंत्री मितान योजना से जन्म प्रमाण पत्र का लाभ घर पर अपने सुविधाजनक समय पर मिलने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए काफी समय लगता था और कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू हो जाने से शासकीय सेवाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिलने लगा है। इससे आम नागरिकों को सेवाएं सहजता से सुलभ होने लगी है।
14545 डायल करके निम्न सुविधा का घर बैठ के लाभ ले सकते है
1जन्म प्रमाण पत्र
2 मृत्यु प्रमाण पत्र
3विवाह प्रमाण पत्र
4 जन्म प्रमाण सुधार
5 मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार
6 गुमास्ता या ट्रेड लाइसेस
7 ओबीसी जाति प्रमाण पत्र
8 sc/सत जाति प्रमाण पत्र
9 आय प्रमाण पत्र
10 निवास प्रमाण पत्र
11 नक़ल भूमि दास्तांवेज
12 भूमि की जानकरी
13 विवाह प्रमाण पत्र सुधार
Post Views:
15