Hamar Chhattisgarh
विवाद खत्म कर अलग-थलग चलने वाले साथ मिलकर करें काम-डी पुरंदेश्वरी

रायपुर। दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंची प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भाजपा नेताओं को एकजुट करने में जुटी है।
विधायकों की बैठक में पुरंदेश्वरी ने नेताओं को अंदरुनी विवाद खत्म कर पार्टी में हित में काम करने पर जोर दिया है।
भाजपा प्रभारी ने विवाद वाले मोर्चा अध्यक्षों को फटकार लगाकार चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में अपने सभी विवाद दूर कर रिपोर्ट सौंपे।
उन्होंने युवा मोर्चा की अलग से बैठक लेकर उन्हें आपसी विवाद दूर करने को कहा है। वहीं अलग-थलग चलने वाले नेताओं को मिलजुल कर काम करने की नसीहत दी है।
Live Share Market