Hamar Chhattisgarh
र्थडे में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर रमन सिंह का तंज

रायपुर: अलग-अलग मुद्दों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में संसदीय सचिव के जन्मदिन पर शासकीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि मंत्री विधायक जन्मदिन मनाने में व्यस्त..जनता लूट और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, मंत्री, विधायक जन्मदिन मनाने में व्यस्त है, प्रशासन विधायकों की व्यवस्था में व्यस्त है, जनता हत्या, लूट, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। वाह! @INCChhattisgarh, क्या गढ़ रही है “नवा छत्तीसगढ़”!
Live Share Market