Hamar Chhattisgarh
मजदूर यूनियन ट्रस्ट : सुषमा तंबोली कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में न्युक्त

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
बिलासपुर : मजदूर यूनियन ट्रस्ट,भारत की छत्तीसगढ़ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सुषमा तम्बोली बिलासपुर को बनाया गया। यह चयन प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर आयोजित की गयी थी। जिसमे प्रदेश की महिला विंग ने चुनाव कराते हुए सुषमा तंबोली का चयन कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में किया गया।
इस चुनावी प्रक्रिया में चुनाव प्रभारी के रूप में राज्य संगठन मंत्री विजय वर्मा रहे जो कि ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस चुनाव प्रक्रिया में 3 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सुषमा तंबोली जी 75% वोट पाकर विजई हुए इस ऑनलाइन प्रक्रिया की रिजल्ट की घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मौर्य जी के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुषमा तंबोली को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
Live Share Market