फेसबुक पर दोस्ती स्वीकार नहीं की तो फर्जी आईडी से भेजा अश्लील मैसेज

बिलासपुर। शहर में रहने के दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला ने फेसबुक पर दोस्ती स्वीकार नहीं की। इससे नाराज युवक ने युवती के नाम पर फर्जी आइडी बनाकर महिला को अश्लील मैसेज भेजा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अरोपित युवक को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय विवाहित महिला ने एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि फर्जी नाम से बने फेसबुक आइडी को महाराष्ट्र से संचालित किया जा रहा है। इसी बीच कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस अरोपित तक नहीं पहुंच पाई।
बाद में मोबाइल बंद होने के कारण आरोपित युवक का सही लोकेशन नहीं मिल पा रहा था।
इस बीच पुलिस आरोपित युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। बाद में आरोपित का लोकेशन नागपुर में मिला। इस पर पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित महेश नगर मस्जिद के पास पटेल बाड़ा से आरोपित अरविंद जोसेफ मुलथे(23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके माता-पिता बिलासपुर में रहते थे।