पक्षियों के संरक्षण के लिए इस जलाशय का किया चयन, होगा महोत्सव

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
बिलासपुर : वन विभाग इस महीने के अंत तक कोपरा जलाशय में पक्षी महोत्सव का आयोजन करेगा। पक्षियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए वनमंडल कार्यालय ने प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) कार्यालय को प्रस्ताव भेजा था।
मुख्यालय मंजूरी के साथ बजट भी आवंटित किया है। बजट मिलते ही विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। शहर से कुछ दूरी पर स्थित यह जलाशय प्रवासी व स्थानीय पक्षियों का बड़ा ठिकाना है। इनका लुत्फ उठाने पक्षी प्रेमी पहंुचते भी है।
कैमरे में तस्वीर भी कैद करते हैं। पर संरक्षण या संवर्धन के लिए वन विभाग की ओर से अब कोई भी इंतजाम नहीं किया गया था। ग्रामीणों के बीच इन मेहमान परिंदों के बीच जागरूकता भी जरुरी थी। इसे देखते हुए ही पक्षी प्रेमी लगातार वन विभाग से बड़ा आयोजन करने की मांग कर रहे थे।
उनकी कोशिश सफल रही। विभाग ने आश्वासन दिया। साथ ही महोत्सव के आयोजन के लिए बजट भी मांगा गया। अब विभाग भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। विभाग तैयारी में जुटा हुआ है।