पंडरिया युवा कांग्रेस का किसानों के सम्मान में मशाल जुलूस

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट कवर्धा।
कवर्धा : दिल्ली में काले कृषि कानूनों और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष Srinivas BV के निर्देश एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Purnchandra Padhi Coco के आह्वान पर युवा कांग्रेस द्वारा मशाल आक्रोश जुलूस निकाला गया इस काले कानून का विरोध करते व किसानो के हित को देखते हुए इस बिल को वापस लेने की युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपील की है केंद्र पर बैठी मोदी सरकार को इस बिल को वापस नही लेने की स्थिति में देश में किसान आंदोलन एक बड़ा आंदोलन का रूप बताया और यह मोदी सरकार को किसान विरोधी तानाशाही बनाता है
संजू तिवारी प्रदेश अध्य्क्ष इंटक ने देश में चल रहे किसान आंदोलन में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए कहा की केंद्र सरकार अगर गरीब किसान हितैसी होते तो आज देश में किसानों का आक्रोश चर्म पर नही होता पंडरिया युवा कांग्रेस ब्लाक संयोजक देव शुक्ला ने देश की अन्नदाताओं के स्थिति को बया कीया आज देश के किसान घर से रोड पर निकल चुके है लेकिन सरकार को किसानों का हित नही दिख रह यह काला कानून है और इसे वापस लेना होगा
किसान सम्मान मशाल जुलुश में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि गुरुदत्त शर्मा रविदास मानिकपुरी छात्रसंघ अध्यक्ष NSUI अतुल बारगाह एल्डरमेन शैलेन्द्र गुप्ता एल्डरमैन अकबर खान एल्डरमेन दीपेश जैन प्रदीप यादव आशीष तिवारी चंद्रभान पार्षद नगर पंचायत पंडरिया वैभव ठाकुर रामलाल पुष्पेन्द्र वासिद् खान, राजेश ठाकुर,अरमान खान धीरज, हाकिम खान राजेश शर्मा शुनील ठाकुर प्रिंसप्रताप सिंह गोलू चौहान भरत यादव भजन जोगी आशु साहू बिट्टू यादव, उपस्थित रहे।