छत्तीसगढ़ : कृषि कानून के खिलाफ किसान आज करेंगे चक्काजाम

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
बिलासपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के दिशा निर्देश पर पीसीसी ने प्रदेश स्तर पर किसानों के चक्काजाम आंदोलन को समर्थन का एलान किया है। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि छह फरवरी को किसानों के चक्काजाम आंदोलन को जिला, शहर और ब्लाक स्तर पर समर्थन देने पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आंदोलन के दौरान एंबुलेंस सेवा को किसी भी सूरत में बाधित नहीं किया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर पीसीसी ने प्रदेश स्तर से शहर और ब्लाक तक किसान आंदोलन के समर्थन का एलान किया है। इसी क्रम में बिलासपुर जिला स्तर पर प्रत्येक ब्लाक और शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों को किसानों के आंदोलन को सफल बनाने जरूरी निर्देश दिए गए हंै। छह फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक देशभर के किसान मोदी सरकार के तीनों काले कृषि कानून के खिलाफ चक्काजाम क नाराजगी जाहिर करेंगे। साथ ही तीनों कानून को वापस लेने सरकार पर दबाव बनाएंगे। करीब ढाई महीने से अधिक समय हो चुके हैं। देश के किसान दिल्ली बार्डर पर तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं।