छत्तीसगढ़ : एक रुपये और एक पैली धान बढाबो किसान के मान

ब्यूरो चीफ :विपुल मिश्रा
बिलासपुर : बिलासपुर एन एस यू आई(NSUI) द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज बिलासपुर जिले के मस्तुरी विधानसभा पहुँच “एक रूपये एक पैली धान देकर बढ़ाये किसानों का मान” अभियान के तहत युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री व NSUI कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की उपस्थिति में मस्तुरी विधानसभा के सीपत,धनिया/खाड़ा,जांजी तीनो धान मंडियों में जाकर किसानों से एक रुपया और धान लिया गया…
इस दौरान युवा कांग्रेस गंगोत्री एवं रंजीत सिंह के साथ पूरे जिले के लगभग छह 6 विधानसभा में एन एस यू आई के सैकड़ो कार्यकर्ता धान मंडियों पर पहुँच किसान से दिल्ली में चल रहे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे किसानों के समर्थन में मस्तुरी विधानसभा बिलासपुर के किसानों का समर्थन मांगा…
मस्तुरी विधानसभा के किसानो द्वारा इस अभियान का स्वागत करते हुए किसान स्वयं आकर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया और एन एस यू आई के कार्यकर्ताओं को एक रुपय और एक पैली धान देकर अपना योगदान दिया…
गंगोत्री ने कहा
इस दौरान गंगोत्री ने कहा की दिल्ली में जो नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 काला कानून लाया है उसे वापस कराने के लिए जो करोड़ों किसान दिल्ली में बैठे हैं उनके समर्थन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से समर्थन मांग कर एक पैली धान और एक रुपये एकत्रित कर दिल्ली में बैठे किसानों के पास पहुँचाकर किसानों को अपना समर्थन व नरेंद्र मोदी के तीनों काले कानूनों का विरोध दर्ज कराएंगे….
वही आज इस अभियान के तहत सीपत,धनिया,जांजी सोसायटी से की गयी इस अभियान में सैकड़ो किसानों के साथ साथ युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री NSUI कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह,जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक मस्तुरी विधनसभा अध्यक्ष नवीन भोई,प्रमोद जायसवाल,धनदास मानिकपुरी,संतोष कुमार सोनी,कमल कांत पाटनवार,दिनेश यादव,राजेश्वर विश्वकर्मा,पुरुषोत्तम रजक,मालीराम पाटनवार,दुष्यंत यादव,मोहम्मद नज़ीर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे…
बेलतरा एनएसयूआई पहुँची तोरवा मंडी…
इसी कार्यक्रम के तहत बेलतरा NSUI विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम के नेतृत्व में तोरवा धान मंडी पहुँच किसानों से एक रुपया और धान लिया गया,इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशीष रावत,लोकेश नायक,जोंटी नगोत्रा,संदीप साहू व अन्य NSUI के साथी उपस्थित रहे…