छत्तीसगढ़ कांग्रेस के #मेरा_धान_मेरा_अभिमान कैंपेन पर रमन ने साधा निशाना

रायपुर। धान खरीदी पर कांग्रेस के कैंपेन ‘मेरा धान-मेरा अभिमान’ पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रमन ने कहा है कि अभिमान होना चाहिए। धान हमारा गौरव है। अभिमान तब, जब किसानों को दिक्कत नहीं होती। अभिमान तब, जब बिना समस्या के धान खरीदी होती। अभिमान तब, जब धान का भुगतान तुरंत होता।
बता दें छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर धान खरीदी को बाधित करने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ‘मेरा धान-मेरा अभियान’ कैंपेन चला रही है। कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर धान खरीदी को लेकर हो रही परेशानियां सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के किसान #मेराधानमेरा_अभिमान अभियान से जुड़कर FCI से छत्तीसगढ़ का चावल खरीदने की आग्रह कर रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीदी में कोई परेशानी ना आए
कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि देश से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य तक, किसानों को परेशान करने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को केंद्र सरकार बाधित कर रही है।
उन्होंने सवाल किया है कि आखिर भारतीय जनता पार्टी किसानों से किस बात का बदला ले रही है। राजनांदगांव जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव ने भी #मेराधानमेरा_अभिमान से जुड़कर केंद्र की सरकार से धान खरीदी के संबंध में अपनी बात रखी।