कवर्धा : कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा नगर पालिका को दी करोड़ो की सौगात

कवर्धा, 16 फरवरी 2021 : प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज मंगलवार कवर्धा नगर पालिका द्वारा 19 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित गौठान निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। गौठान लोकार्पण के बाद मंत्री अकबर ने पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा एवं सभापति एवं पार्षदो के साथ गौठान का अवलोकन भी किया।
कबीरधाम जिले के
उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना भी की। कबीरधाम जिले के नगरीय निकायों में पहला कवर्धा नगर पालिका है जहां पर राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी विकास कार्य योजना अंतर्गत इस कार्य का निर्माण किया गया। गौठान में पशुओं के लिए शेड निर्माण कार्य, गेट निर्माण कार्य, चैनलिंक फैसिंग कार्य, कोटना निर्माण कार्य, हाफ राउन्डिग नाली एवं समतली करण कार्य किया गया है।
हाफ राउण्ड नाली निर्माण का लोकापर्ण
मंत्री अकबर ने गौठान लोकार्पण के इस अवसर पर राज्य शासन के नगरीय निकाय विभाग द्वारा 14 वे वित्त आयोग अंतर्गत कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो के समुचित विकास के लिए बनाए गए लगभग 89 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित आरसी नाली निर्माण, हाफ राउण्ड नाली निर्माण का लोकापर्ण किया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 8 के समुचित विकास के लिए स्वीकृत आरसी नाला निर्माण के लिए 1 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा,तुकाराम चंद्रवंशी,नीलकंठ चंद्रवंशी,कन्हैया अग्रवाल,कलीम खान,होरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष जमील खान, पार्षद प्रमोद लुनिया, मोहित महेश्वरी, नरेन्द्र देवांगन, अशोक सिंह, भीखम कोसले, सुनील साहू, सुषमा सिन्हा, संतोष यादव, संजय लांझी, अरूधति मरकाम, भारती सतनामी, एलडरमेन दलजीत पाहुजा, जाकिर चौहान, कन्नु सोनी, देवराज पाली, कौशल कौशिक सुधीर केशरवानी, विकास केशरी, आकाश केशरवानी, लेखा राजपुत, दीपक ठाकुर, राजेश माखीजानी, प्रशांत परिहार सहित जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के पाषर्दगण, पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री अकबर ने स्वच्छता मिशन के प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया। ड्राईंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हितेश साहू, द्वितीय मनीषा जांगड़े, तृतीय प्रिया जैन, संगवारी नाचा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मन्नु पटेल, द्वितीय सौम्य पाल, तृतीय आरती, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम आकाश नामदेव, द्वितीय उमेश साहू, तृतीय ललीत जैन को 3-3 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह स्वच्छता चैंपियन पुरूष में प्रथम लक्ष्मण प्रसाद, द्वितीय राहुल मोंगरे, तृतीय विकास बिछिया, स्वच्छता चैंपियन महिला वर्ग में प्रथम सरस्वती बघेल, द्वितीय पूजा बिछिया, तृतीय हिना मोंगरे को 1-1 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया।