Hamar Chhattisgarh
ओम प्रकाश राठिया के निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया शोक

रायपुरः पूर्व विधायक और भाजपा नेता ओम प्रकाश राठिया का बुधवार को निधन हो गया। राठिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर एम्स में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। ओमप्रकाश राठिया भाजपा शासनकाल में संसदीय सचिव थे और धरमजयगढ़ से दो बार विधायक भी चुने गए थे। उनके निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता व पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित नेता थे, हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।
Live Share Market